राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में खुशियों के बीच मातम की भी खबरें निकलकर सामने आयी है। बीकानेर जिलेभर में बीते दो दिनों में 10 लोगों की मौत हो गयी। जिसके चलते कई परिवारों में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गयी। वहीं दूसरी तरफ 100 से अधिक लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कई लोगों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गयी। वहीं कई गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. कपिल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में कुल 10 लोगों की मौत हो गयी। चौकानी वाली बात है कि 10 में से एक 1 की मौत झुलसने से हुई है। वहीं अन्य लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। जिसमें कल ट्रेन से कटने से 3 लोगों की मौत का मामला भी शामिल है।

 

दीपावली पर पटाखोंं से झुलसने वालों की संख्या भी कम डराने वाली नहीं है। बीते दो दिनों में केवल ट्रॉमा सेंटर में झुलसने वाले 100 से अधिक मरीज पहुंच चुके हे। जिनमें कई मरीज तो अत्यधिक गंभीर हाल में थे। ऐसे में चिकित्सकों की टीमों ने सूझबूझ से झुलसे हुए लोगों का इलाज किया। दो दिनों तक पीबीएम के चिकित्सकों की टीम ने डॉ. एल.के. कपिल के निर्देशन में आने वाले हर मरीज का इलाज शुरू कर आराम दिलाया। इस दौरान चिकित्सकों के साथ-साथ पीबीएम का स्टॉफ और सामाजिक संस्थाओं के सेवादारों ने भी अलर्ट रहते हुए सहयोग किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!