राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। दुकान पर नशे की हालात में पहुंचे लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में शीतला गेट क्षेत्र में रहने वालेक मनीष गोयल ने तीन अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 6 नवंबर 2026 की शाम को विश्वकर्मा गेट के पास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि तीन अज्ञात लोग नशे की हालात में उसकी दुकान पर पहुंचे। जहां पर नशे की हालात में पहुंचे तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और लोहे के सरिये से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


