राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में चाकू से वार कर युवक की हत्या कर देने की खबर सामने आई है। घटना शहर के मुख्य डाक घर के पास की है। जहाँ पर बीती रात को युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। जिसमे युवक के गंभीर चोट लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चाकू के हमले में गंभीर घायल हुए अकरम उर्फ सोनू की गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुख्य डाकघर के पास गुरुवार को अकरम व दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगो ने अकरम उर्फ सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजन मोर्चरी पहुंचे जहाँ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ सिटी अनुज डाल से बातचीत की। डाल ने कहा की मुक़दमा दर्ज हो रहा है और जल्द ही आरोपियो के ख़िलाफ़ कारवाई की जायेगी।


