राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जयपुर रोड़ पर सड़क हादसा हो जाने की खबर सामेन आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां हल्दीराम प्याऊ के पास बुधवार की देर रात को एंबुलेंस और कार आमने-सामने से भिड़ गए। हादसे में दोनो वाहनों के चालकों के घायल होने की जानकारी सामने आयी हे। जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अनिंयत्रित होकर एंबुलेंस से भिड़ गयी।
हादसे में कार उछलकर कई मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं एंबुलेंस ड्राइवर के साइड़ से क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है। हादसे में जोधपुर नंबर की कार क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद सड़क पर कांच के टुकड़े और सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया।


