राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में चौपड़ा बाड़ी निवासी दीपक कुमार ने चंदन कुमार व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 सितंबर की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि चंदन कुमार व अन्य हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुसे। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।परिवादी के अनुसार आरोपी उसके पास से पैसे छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE