राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में पंचायतराज चुनाव जारी है। बीकानेर में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। पहले और दूसरे चरण में कई जगहों पर हंगामा ओर बवाल की भी खबरें निकलकर आयी। इसी बीच रणजीतपुरा पुलिस थाने में कांस्टेबल हरिचरण ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सरपंच चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर की दोपहर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुरासर की है।
परिवादी ने मजीद दैया, रोशन दैया, लियाकत, यासीन खां, अभयसिंह, बाखु खां, रामजन, शामु, दायम, भैरूसिंह, बनवारी लाल, अटलसिंह, विक्रम, स्वरूप, चेतनसिंह, लादू खां, किमे खा, शौभाग्यसिंह, पवन सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में चुनाव ड्यूटी पर था। इस दौरान आरोपी उसके पास आए। जहां पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


