राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पार्षद डॉ. सुरेन्द्र शेखावत ने आज एक नवाचार किया। शेखावत ने आज अपने वार्ड-13 जहां से वो पार्षद है वहां के स्वच्छता कार्मिकों के साथ भोज किया। शेखावत के निज निवास पर वार्ड 13 के सभी कार्मिक और जमादार पहुंचे। यह विशेष भोज वार्ड नंबर 13 के समस्त स्वच्छता सैनानियों और जमादारों के साथ उनके निजी निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने सभी कर्मचारियों को भोजन परोसा और शेखावत ने उनके साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन भी किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, कि स्वच्छता सैनानी ही हमारे शहर के असली हीरो हैं। त्योहार के दिन भी ये सुबह 5 बजे से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए दिवाली का पहला भोज अपनों के साथ ही होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी स्वच्छता सैनानियों ने अपनी मांगे रखी – बढ़ती जनसंख्या और परिवारों के अनुपात में वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है, नई भर्ती की जाए।

 

कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण – दस्ताने, जूते, मास्क और वर्दी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं। इसी परिप्रेक्ष्य में डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं पहला, उन्होंने समस्त स्वच्छता सैनानियों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि परिवार की आने वाली पीढिय़ां शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकें। दूसरा, उन्होंने कहा समस्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का भी अनुरोध किया है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!