राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के गंगाशहर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने घोड़ी को टक्कर मारते हुए मौत के घाट उतार दिया। गनीमत रही कि समय रहते घोड़ी पर सवार युवक कूद गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना नोखा रोड़ पर रामदेव कॉलोनी के पास की है। जहां पर देर शाम को तेज रफ्तार ट्रेलर ने घोड़ी को टक्कर मार दी।

 

हादसे में घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद ट्रेलर चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर घोड़ी को अपने साथ कई फीट तक घसीटते हुए साथ ले गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!