राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के ट्रेक्टरों के चलते हर रोज आमजन की जान आफत में फस रही है। कल शनिवार को भी निगम के वाहनों ने आमजन को टक्कर मारी। जिसके बाद आज रविवार की देर शाम को भी ऐसी घटना सामने आयी। घटना पवनपुरी क्षेत्र के आर्य हॉस्पीटल के पास की है। जहां पर निगम के ट्रेक्टर ने कार को टक्कर मारी। जिसके चलते कार में सवार बालिका के चोटें लगी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी।

 

सूचना मिलते ही भाजपा नेता और पार्षद डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ओर कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे। भाजपा के मेेड़तिया ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मेड़तिया की तीखी नोकझोंक भी हुई। मेड़तिया ने कहा कि शहर में ऐसे ट्रैेक्टर नहीं चलेंगे जो कि आमआदमी का जीना दुस्वार कर रहे हैं। पार्षद मनोज विश्नोई ने भी हादसों को लेकर विरोध जताया। विश्नेाई ने कहा कि बिना दस्तावेजों से धडल्ले से वाहन खतरा बनकर दौड़ रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!