राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंदिर में सेंधमारी कर चांदी के छत्र पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के दम्माणी चौक क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मंदिर व्यवस्था से जुड़े सौरभ व्यास ने परिवाद दिया है। जिसमें बताया गया है कि बीती रात को मंदिर मंगल करके चले गए थे। सुबह जब मंदिर खोला गया तो मंदिर से 7-8 चांदी के छत्र गायब मिले। परिवादी के अनुसार ये सभी छत्र चंादी के थे जो कि अज्ञात व्यक्ति ले गया। परिवाद के माध्यम से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मंाग की गयी है। व्यास ने पुलिस से आरोपियोंं को जल्द से जल्द छत्र बरामद करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंदिर में सेंधमारी के बाद आसपास के श्रद्धालु काफी आहत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE