राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कल से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है। इसी महीने में दीपावली जैसा बड़ा त्यौंहार है। ऐसे में स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। त्योहारों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिन छुट्टी रहेगी। खास बात यह है कि स्कूलों में दिवाली के मौके पर लगातार 12 दिन का अवकाश होगा। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में नवंबर में दिवाली के मौके पर 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां 4 नवंबर से 15 नवंबर तक रहेंगी। इसके अलावा रविवार और गुरु नानक जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
वहीं सरकारी कार्यालया में 1 नवंबर रविवार, 8 से 11 और 15 को रविवार, 22 को रविवार, 24 को गुरू नानक जयंती, 29 को रविवार का अवकाश रहेगा।
इसी तरह बैंकों में भी 1-8-15-22-29 को रविवार को अवकाश रहेगा। वहीं 8 से 11 दीपावली, 14 को दूसरा शनिवार, 24 को गुरू नानक जयंती, 28 को चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE