राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पंचायत चुनावों के बीच पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में महाजन पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजर्मा संख्या 62 पर महाजन बस स्टैंड के पास एक ट्रक को रोका। जिसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ट्रक में अवैध शराब मिली। पुलिस ने मौके से लाखों रूपए की शराब को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मौके से 675 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसमें अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक में कुछ अन्य सामान भी थी जिसकी आड़ में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। इससे पहले भी महाजन पुलिस ने अक्टूबर महीने में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख की शराब पकड़ी थी।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE