राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। त्यौंहार के मद्देनजर बाजार में खरीदारी करने पहुंची माँ-बेटी का बेग काटकर रूपए, सामान ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में नत्थुसर गेट के बाहर रहने वाले नवदीप छंगाणी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार अनसुया और उसकी माँ तोलियासर भेरूजी गली में खरीदारी करने के लिए पहुंची थी। जहां पर खरीदारी करते समय कुछ सामान लिया और आगे बढ़ गए। जिसके बाद एक दूसरी दुकान पर पहुंचे तो सामान के बैग में कट लगा हुआ मिला। परिवादी के अनुसार बैग से अज्ञात व्यक्ति दो मोबाइल, सोने की चैन, पैंडल, दस हजार रूपए नकद थे जो कि अज्ञात व्यक्ति निकाल ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!