राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा नशे, अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया गया है। आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन में रेंंज के चारों जिलों में बीते तीन सालों के ब्योरे दिए गए है। जिसमें बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की गयी हे जो कि सैकड़ों करोड़ की है। वहीं अपराधिक गतिविधयों में लिप्त आरोपियोंं के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीमों ने कई करोड़ की संपतियों की फ्रीज किया है। वहीं हजारों किलो डोडा नशा तस्करों से जब्त किया गया है।
मादक पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई
वर्ष 2024 में रेंज में 1402 प्रकरण दर्ज कर 1871 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 हजार से अधिक किलो डोडा, 200 किलो अफीम, 11 किलो से अधिक हेरोइन, 300 किलो गांजा, 1 किलो से अधिक एमडी, हजारों नशीली गोलियों के साथ 500 वाहन जब्त किए गए है। इसी क्रम में वर्ष 2025 में मादक पदार्थो से जुड़े 1545 प्रकरण दर्ज कर 2185 को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 20 हजार किलो से अधिक डोडा, 200 किलो से अधिक अफीम, 20 किलो से अधिक हेरोइन, 390 किलो गांजा, 15 किलो एमडी, हजारों नशे से जुड़े मेडिकल सामान और 492 वाहन जब्त किए गए है। इसी तरह 2026 में 1581 प्रकरणों में 2078 लोगों को गिरफ्तार कर डोडा 9 हजार 600 किलो, 166 किलो अफीम, 124 किलो हेरोइन, 238 किलो गांजा, ढ़ाई किलो एमडी के साथ-साथ 442 वाहन भी जब्त किए गए है।
आम्र्स एक्ट- पुलिस ने आम्र्स को लेकर 2024-2025-2026 में कुल 1365 मामलों में 1251 हथियार जब्त किए गए है। जिसमें कई विदेशी हथियार भी शामिल है। पुलिस टीमों ने 50 वाहन भी इस दौरान जब्त किए। पुलिस ने अवेध हथियारों से जुड़ी कार्रवाई में कुल 1465 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ड्रोन डोपिग- वर्ष 2024 से 2026 तक 67 प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें हेरोइन, विदेशी हथियार, जिंदा कारतूस, वाहनों के साथ नकदी और मोबाइल भी जब्त किए गए है।
धारा 68 एफ एनडीपीएस- वर्ष 2024 में 5 कार्रवाई में करीब 09 करोड़, 25 में 6 कार्रवाई में करीब 7 करोड़ 39 लाख और वर्ष 2026 में 32 कार्रवाई 24 करोड़ से ऊपर की सपंतियां फ्रीज की गयी है। इसके साथ पुलिस महकमें द्वारा लगातार अवेध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है । बीकानेर पुलिस अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने, अवैध रूप से अर्जित संपति पर अंकुश लगाने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।


