राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पंचायत के चुनाव जारी है । दो चरणों के पूर्ण हो चुके हे। प्रथम चरण के चुनावों 112 ग्राम पंचायतों और दूसरे चरण में 137 ग्राम पंचायतों में मतदान पूर्ण हो चुके है। ऐसे में करीब ढ़ाई सो ग्राम पंचायतों को नए सरपंच भी मिल गए है। प्रथम चरण के मतदान के दौरान छतरगढ़ के केला ग्राम पंचायत में जमकर बवाल हो गया था। सरंपच के चुनाव के बाद दुबार वोट गिनने के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी गयी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दर्जनों लोगोंं को डिटेन किया गया था। इस प्रकरण को लेकर अब तक गांव में माहौल तनावपूर्ण है।
लगातार गांव के बुजुर्ग कह रहे है कि कुछ लोगों द्वारा यह गलत हरकत आवेश में आकर की गयी लेकिन अब इसका दंड़ पुरा गांव को भुगतना पड़ रहा है। केला गांव के करीब 20-25 मौजीज लोग प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगा रहा है कि अब हमे माफ कर दें। इसी को लेकर आाज कुछ मौजीज लोग विधायक विश्वनाथ मेघवाल के आवास बीकानेर पहुंचे। जहां पर सभी ने कहा कि हम माफी मांगने को तैयार है और प्रशासन भी हमें बड़ा दिल रखते ुहुए माफ करें। जिसके बाद केला गांव के सरपंच प्रतिनिध ने भी कहा कि गांव में हम सब एक जैसे है। हमारे बीच में कोई मनमुटाव नहंी है और जो हो गया हे उसके लिए हम माफी मांगते है।


