राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी करने के लिए गए व्यक्ति के अड़ान से गिर जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के शोभासर फैक्ट्री में दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक बेटे सोहनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बतााया कि उसके पिता मुरलीधर मेघवाल जो कि मजदूरी करते थे। इस दौरान शोभासर में काम करने के लिए गए हुए थे। जहां पर काम करते समय अड़ान पर चिनाई कर रहे थे। चिनाई करते समय उसके पिता गिर गए। जिसके चलते उसके पिता के गंभीर चोटें लगी और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!