राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पति के वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर पत्नी की अश्लील वीडियो बनवाकर मंगवाने और वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पंाचू पुलिस थाने में 25 वर्षीय विवाहिता ने बजरंग नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना का समय बीते करीब तीन वर्ष का बताया गया है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके पति का अश्लील वीडियो छलपूर्वक अपने फोन में ले लिया।
जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी के डराने के चलते उसने अपना वीडियो जो कि अश्लील था उसे भेज दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके पति का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया और अब विवाहिता का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


