राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने मिलकर एक कार्रवाई में 60 लाख रूपये मूल्य के नकली नोटों को जब्त किया है। पुलिस ने तेलंगाना के सिंकदराबाद रेलवे स्टेशन पर एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। शख्स का नाम शिवरतन बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए नकली नोट 500 रुपये के 12 बंडलों में थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नोट वह जयपुर से मुंबई ले जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी शिवरतन ने पूछताछ में बताया कि उनसे 60 लाख मूल्य के ये नकली नोट 2.2 लाख रुपये के एवज में जयपुर से मुंबई ले जाने की डील की थी। उसने यह डील 25 साल के ओम प्रकाश के कहने पर की थी। फिलहाल ओम प्रकाश फरार चल रहा है। नकली नोटों की खेप मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में चलाए जा रहे एक संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान बरामद हुई। गिरफ्तार किया गया युवक बीकानेर के डूंगरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और पड़ताल कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर नकली नोट का खेल चल कहां से रहा है।


