राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीगंगानगर जिले में दीपावली के त्योहार पर बेचने के लिए तैयार 16 हजार लीटर से ज्यादा नकली घी पकड़ा गया है। इस घी की कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए है। पुलिस ने गोदाम से 3.50 लाख रुपए भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि नकली घी गुजरात से आया था और फिर यहां गोदाम में अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैकिंग कर बेचने के लिए तैयार किया गया था। दीपावली के त्योहार पर जिलेभर में इसकी सप्लाई होनी थी। पुलिस ने 3 आरोपियों राम तायल (26), मुकेश कुमार (42), विकास कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

 

सदर थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया- जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस, सीआईडी और डीएसटी ने ष्टरू॥ह्र अजय सिंघला के साथ मिलकर चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर दबिश दी। यहां नकली घी तैयार कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। टीम ने मौके से 16 हजार 394 लीटर नकली घी के कार्टन जब्त किए हैं। साथ ही बिक्री के बाद गोदाम में रखे 3 लाख 50 हजार रुपए कैश और एक मारुति वैन भी जब्त की है। गोदाम को सील कर दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!