राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के व्यापािरयों के पास लगातार रंगदारी के धमकी भरे कॉल आ रहे है। कॉल करने वाला खुद को गैंगस्टर से जुड़ा बता रहा है लेकिन पुलिस टीम फिलहाल जांच में जुटी है। ऐसा ही मामला गंगानगर से सामने आया है। जहां पर पेट्रोल पंप कारोबारी और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक से 5-5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया। मामला 2 नवंबर रात 11 बजे का है, व्यापारी ने पुलिस ने आज शिकायत दी। रंगदारी के लिए धमकाने का ये 8 वें दिन में तीसरा मामला है। 25 अक्टूबर को जिला परिषद प्रत्याशी से 2 करोड़ मांगे गए थे। जानकारी के अनुसार उसके पास करीब छह बार कॉल आयी लेकिन कॉल रिसीव नहीं की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!