राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लिंक पर क्लिक करते ही दो लाख रूपए खाते से निकल जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के बीएसएफ कैंपस में 27 सितंबर की है। इस सम्बंध में हाल बीएसएफ कैंपस में रहने वाले हंसराज जाट ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह मैच देख रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर 99 एक्स डॉट कॉम नाम की ऐप से कोई लिंक आया। जिस पर डिपॉजिट करने के लिए कहा गया। परिवादी ने बताया कि उसके प्रलोभन दिया गया कि 20 प्रतिशत एक्सट्रा बोनस भी मिलेगा। जिस पर लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से दो लाख रूपए डेबिट हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE