राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दीपावली पर बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में, उप अधीक्षक यातायात शालिनी बजाज के सुपरविजन में विशेष सुरक्षा, सुगम मार्ग व आमजन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था की गयी है।

 

यातायात प्रभारी कानाराम के अनुसार 6 नवंबर से 9 नवंबर तक शहर के मुख्य बाजार केईएम रेाड़ से सादुल सिह सर्किल, सार्दुल ङ्क्षसह सर्किल से कोटगेट, कोटगेट से सट्टा बाजार-लालजी होटल से रेलवे स्टेशन, गंगाशहर रोड़, अग्रसेन सर्किल-बोथरा कॉम्पलेक्स, कोयला गलाी, दाऊजी रोड़, बड़ा बाजार रोड़, पुरानी गजनेर रोड़ पर यातायात व्यवस्था हेतु विशेष इंतजाम किए गए है।

 

केईएम रोड़, कोटगेट, रेलवे स्टेशन रोड़, कोटगेट से अणचाबाई हॉस्पीटल रोड़ पर व्यवस्था और वाहनों के प्रवेश बंदर करने के लिए सार्दुल सिंह सर्किल, हनुमान मंदिर, अग्रसेन सक्रिल, लालजी होटल, अणचाबाई हॉस्पीटल, कोटगेट सहित कुल 33 स्थानों पर बीडीए से अस्थाई बल्लियां लगाई जाएगी। वाहनों का प्रवेश व आवागमन बंद रहेगा। उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में केवल यहां के निवासरत व जिनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान है, उन्हीे के दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जारी पास से प्रवेश दिया जाएगा।

 

शहर के नो पार्किग स्थान पर अपना वाहन खड़ा नहीं करें अन्यथा बीडीए द्वारा अनुबंधित रिकवरी वाहन से हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योंहार के समय बाजार में वाहनों से आवागमन ना करने की भी नसीहत दी गयी है। त्यौंहार के समय बाजार में दुकानों पर भीड़भाड अधिक रहेगी इसलिए पैदल चलने वाले लोगों को ध्यान में रखा जावे। बिना पास के वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

 

धनतेरस से दीपावली तक केईएम रोड़, कोटगेट बाजार में आने वाले लोग अपने वाहनों को रतन बिहारी पार्क, राजीव मार्ग, फोर्ट स्कूल मैदान, सार्दुल स्कूल पाबू पाठशाला, पुराना बस स्टैंड सार्दुल सिंह सर्किल से हनुमान मंदिर रोड़ पर पार्किग करवाया जाएगा। सेना के वाहों को सार्दुल सिंह सर्किल के पास से पार्किग करवाया जाएगा।

 

धनतेरस से दीपावली तक रानी बाजार, गोगागेट, कोचर सर्किल नोखा रोड़ पर यातायात के दबाव को कम करने व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु बीकानेर से नोखा को जाने वाली बस व अन्य वाहनों को रानी बाजार पुलिया से रोड़ नंबर 5 से सिने मेजिक रोड़ होते हुए जैन कॉलेज तिराहे की तरफ, नोखा से आने वाले वाहनों को जैन कॉलेज तिराहा से सिने मैजिक रोड़, पांच नंबर रोड़ होते हुए चौपड़ा कटला होकर निकाला जाएगा।

 

रानी बाजार चौराहा से रेलवे स्टेशन से गोगागेट सर्किल से माईको कंपनी होते हुए राजीव गांधी मार्ग से जाएगा। ये मार्ग वन वे रहेगा। तीन पहिया वाहन वापसी में लालजी होटल से फोर्ट स्कूल के मैन गेट से होते हुए रेलवे स्टेशन आरक्षण केन्द्र मार्ग से स्वीड़ मोड़ वाली गली रोड़ से बाहर जाएंगे। इसी रूट के सभी वाहनों की पार्किग फोर्ट स्कूल मैदान में होगी। चोखुंट फाटक से कोटगेट की तरफ जाने वाले वाहनों को कसाई बारी एमआर होटल तक ही प्रवेश रहेगा। फड़ बाजार से बी सेठिया गली में केवल पेदल ही आ जा सकेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!