राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों दिल्ली में हुई रैली में शामिल नहीं होने वाले नेताओं पर कार्रवाई की गयी है। बीकानेर सहित कईेजिलों में नेताओं को संस्पेड़ कर दिया गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली रैली में नहीं जाने पर 43 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। दिल्ली रैली में यूथ कांग्रेस ने सभी पदाध्रिकारियों को भीड़ लेकर जाने का टारगेट दिया था।
राजस्थान यूथ कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी खुद ही रैली में नहीं गए। रैली में इन नेताओं की गैर हाजिरी को कांग्रेस आलाकमान ने गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हें पदों से निलंबित किया है। रैली में भीड़ लेकर जाने वालों के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई थी। उस रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया गया है। बीकानेेर शहर के अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, देहात अध्यक्ष राजेश गोदारा के साथ पदाधिकारी मुजाहिज कुरैशी को भी आगामी आदेश तक संस्पेड़ कर दिया गया हे।


