राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से पैसे इधर उधर करते हुए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में राजासर निवासी हरिभजन मंडा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 31 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पैसे निकालते हुए धोखाधड़ी की। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए 1 लाख 41 हजार रूपए निकाल कर उसके साथउा धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!