राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। विदेशों में बैठ कर देशभर के व्यवसासियों, फिल्म अभिनेता सहित अनेक वीआाईपी को धमकाने को लेकर एजेसिया पहले से ही सर्तक है। इसी बीच अमेरिका से बड़ी जानकारी निकलकर आ रही है। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और हरियाणा के मोस्ट वांटेड हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। हैरी बॉक्सर का चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में गैंगवार, हत्या और रंगदारी के मामलों में भी नाम जुड़ा है।
अमेरिका में हिरासत की कार्रवाई भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर होने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने उसकी तलाश से जुड़ी जानकारियां साझा की थीं।
भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने या उसे भारत भेजे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


