राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीते दिनों गंगानगर के रामसिंहपुरा में रेलवे ट्रेक पर धमाका हुआ। जहां पर धमाके के बाद गढ्ढा हो गया। बॉर्डर क्षेत्र में इस घटनाक्रम के बाद एजेंसिया सर्तक हो गयी और गंगानगर से बीकानेर तक अलर्ट एजेंसियों ने जांच अभियान भी चलाया। वहीं अब पंजाब से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर शुक्रवार दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई।
आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आए डिब्बों में यात्री सवार थे। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। इस दौरान कई यात्रियों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी। घटना फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसा दोपहर करीब सवा 1 बजे हुआ। सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में लगभग 1,500 यात्री सवार थे


