राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नोखा में धनतेरसर पर दो बालक की डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के सलूंडिया गांव की है। जहां पर धनतेरस के दिन पानी की डिग्गी में डूबने से दो की मौत हो गई। गांव की रोही में बने नलकूप पर यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार 16 साल का गौरीशंकर अपनी बहन के काश्त पर लिए खेत में काम करने आया था। उसके साथ बहनोई का भाई सुभाष मेघवाल भी था।

 

दोनों खेत के बोरवेल पर बूस्टर का पाइप जोड़ रहे थे। इसी दौरान गौरीशंकर का पैर फिसला और वह डिग्गी में गिर गया। उसे बचाने के लिए सुभाष भी डिग्गी में कूद गया। दोनों डूब गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला। दोनों के शव नोखा जिला अस्पताल ले जाए गए। पुलिस ने शव मॉर्च्युरी में रखवाए। शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!