राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली पर खुशियों के बीच एक परिवार में मातम पसर जाने की खबर सामने आयी है। मासूम बच्चे के पटाखे छोडऩे के दोरान हादसा हो जाने और बच्चे की मौत हो गयी। घटना बज्जू उपखंड क्षेत्र के चारणवाला से जुड़ी है। जहां पर आतिशबाजी करते समय सुतली बम बच्चे की छाती पर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले बज्जू अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसा चारणवाला ब्रांच के चक 14 सीडब्ल्यूबी में हुआ। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणराम के घर के पास ही आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान सुतली बम उसके सीने पर फट गया, मांस के चीथड़े उड़ गए और गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उसे बीकानेर रेफर कर दिया। जहां पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पटाखा छाती को पार करके अंदर तक घाव कर चुका था, जिससे डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।


