राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दीपावली की रात को जमकर आतिशबाजी की गयी। जिसके चलते हवा में काफी धुंआ पहुंचा गया। जिसके चलते प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर पहुंच गया है। बीकानेर में दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर यानि एयर क्वालिटी इंडेक्स ने खतरे का निशान दिखा दिया। रात में जहां बीकानेर का एक्यूआई 300 के पार था। वहीं दिन में ये घटकर 269 हो गया। ये कम तो है लेकिन बहुत खराब स्थिति बता रहा है। बीकानेर में लगातार बढ़ रहे एक्यूआई से प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। न सिर्फ दीपावली बल्कि आम दिनों में भी यहां एक्यूआई 200 के पार ही रहने लगा है। जिसका मुख्य कारण आसपास के खेतों में पराली जलाना और वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण है। बीकानेर के खारा इंडस्ट्रियल एरिया में भी अत्यधिक धुआं निकल रहा है, जिससे एक्यूआई लेवल बढ़ता जा रहा है।


