राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। अलवर की राजनीति के दिग्गज नेता और बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ जसवंत सिंह यादव का रविवार सुबह 8:15 बजे निधन हो गया। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। विधायक पुत्र मोहित यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी दी, जिसमें बताया कि सोमवार को ग्राम सिलपटा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से अलवर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में दुख का माहौल है। डॉ जसवंत सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई। वे चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे। वर्तमान में यादव बहरोड़ विधानसभा से विधायक थे। अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ यादव को अलवर की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!