राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से दीपावली के दिन दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना घड़सीसर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रेक की है। जहाँ पर एक महिला और तीन पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दृश्य देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस और पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है वही एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं।


