राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली की रात को कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आयी है। जिसमें लाखों का नुकसान हो जाने की खबर है। शहर के राणीसर बास में, कोटगेट के अंदर सार्दुल स्कूल के सामने क्ष्ेात्र में सहित अनेक स्थानों पर आग लग गयी। प्रथम दृष्टया मामला पटाखों से निकली चिंगारियों से जुड़ा है। इन दो स्थानों के अलावा भी कई जगहों पर आग लगी लेकिन मामूली आग के चलते नुकसान की वहां कोई सूचनाएं नहीं मिली है। वहीं राणीसर बास में स्क्रेप के बाड़े में आग लग गयी। कूलर स्क्रैप के एक बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे तेज होती चली गई।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की एक के बाद एक कुल चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की लपटें देखकर क्षेत्र के लोग दीपावली का जश्न बीच में छोड़कर मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं कोटगेट के अंदर एक मोबाइल, बुक की दुकान में अचानक आग लग गयी। आग लगने के चलते कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया। जिसके चलते आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार देर रात को लगी आग पर काबू पाया गया तब तक काफी नुकसान हो गया था। बताया जा रहा है कि आग के बाद दुकान की छत गिर गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!