राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 6ए कालू टोल प्लाजा के पास की है। जहां पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं एक युवक के गंभीर घायल हो जाने की भी जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रेक्टर के बीच में भिड़ंत हो गयी। हदसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गिर गए और गंभीर चोटें लगने से दो की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और हादसे में घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!