राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।  बीकानेर शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के हनुमानहत्था क्षेत्र में 9 नवंबर की रात की है। जहां पर पूर्व पार्षद पर चाकू से वार किए गए है। हादसे में पूर्व पार्षद के गर्दन, पीठ पर चाकू से चोटें लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर पूर्व पार्षद का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद महेन्द्र ङ्क्षसह किसी बात को लेकर हिस्ट्रीशीटर से समझाइश करने के लिए गए थे। जहां पर दोनों को समझाने की कोशिश की। जिससे वे भड़क गये और उन्होनें महेन्द्र सिंह के गले पर तलवार की व कमर में चार-पांव वार चाकू मारे। जिससे महेन्द्र सिंह के गंभीर चोटें आई है।घायल पूर्व पार्षद को तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!