राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार के चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बोलेरो को टक्कर मारने से एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना डूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-11 गांव बिग्गा के पास 8 नवंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में राजलदेसर निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि हेरियर गाड़ी के चलालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए परिवादी की बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होते हुए हादसे का शिकार हो गयी। परिवादी के अनुसार हादसे में बोलेरो में बैठे परिवादी के पिता की मौत हो गयी। वहीं हादसे में बोलेरो में सवार परिवार के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


