राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देशभर में दीपावली पर आग लगने और जल जाने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच राजस्थान में पार्षद की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना पाली के फालना की है। जहां पर रविवार रात कॉस्मेटिक्स की दुकान में पटाखों के कारण आग लग गई। आग में आसपास की दो और दुकानें चपेट में आ गईं। हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद ऊषा पूनमिया की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, उनके पति और दुकान के मालिक प्रकाश जिंदा जल गए।

 

दोनों को बचाने की कोशिश में प्रकाश के बड़े भाई गौतम पूनमिया भी झुलस गए थे। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आग पर रात 2 बजे तक काबू पाया जा सका, जबकि रेस्क्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक चला। जानकारी के अनुसार प्रकाश और उनके भाई गौतम की स्वर्ण मंदिर के पास दुकानें हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे सड़क पर कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान के बाहर रखे पटाखों पर गिर गई। कुछ मिनटों में आग पूरी दुकान में फैल गई। दुकान खड़ी पार्षद ऊषा पूनमिया घबराकर उसके बेसमेंट में चली गईं। लेकिन बेसमेंट में कुछ मिनटों में ही धुआं भरने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, प्रकाश पटाखों के कारण दुकान में ही जिंदा जल गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!