राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। समझाइश के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस थाना क्षेत्र की है। भादला में कल भाईयों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां पर आरोपी युवक ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंके और तलावार से हमला किया। जिसमें पुलिकर्मियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने इस पर राजकार्य में बाधा और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आज कार्रवाई करते हुए प्रेमसिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!