राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों को लेकर मतदान का दौर अब अंतिम चरणोंं में है। ऐसे में हर मतदाता अपने मतदान केन्द्र तक पहुंचने की जुगत में लगा हुआ है। बीकानेर में दिनभर में अनेक वार्डो के मतदान केन्द्रों से हंगामे और बवाल की खबरें सामने आयी। इसी बीच वार्ड 47 में भी बवाल की खबर सामने आयी है। जहां पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर शहर अध्यक्ष भी मौजूद थी। सूचना आ रही है कि उनके ड्राइवर के साथ अभद्रता का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला। वार्ड 47 से भाजपा ने सविता नाहटा तो कांग्रेस ने सरिता जोशी को प्रत्याशी बनाया हुआ है। इससे पहले वार्ड 40 मुक्ताप्रसाद क्षेत्र, रामपुरिया कॉलेज क्षेत्र, वार्ड 28 गंगाशहर क्षेत्र से भी हंगामे की खबरें सामने आयी थी।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE