राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भोजनालय पर युवक के सिर पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के गणेश भोजनालय में 6 सितंबर की रात की है। इस सम्बंध में हाल पवनपुरी के रहने वाले दिगविजय ने सिद्धार्थ चौधरी व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वह रात के समय में अपने साथियों के साथ खाना खाने गणेश भोजनालय गया हुआ था। जहां पर आरोपी पहले से मौजूद था और उसने कील लगी हुई लाठी से जोरदार उसके सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE