राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक के पास से मोबाइल मिला है।
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला है। पूर्व विधायक ने मोबाइल को जमीन पर बिछे कंबल के अंदर छिपा रखा था। जेल प्रशासन ने बुधवार दोपहर जेल में सघन तलाशी ली थी। जांच में बलजीत के पास फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। सेंट्रल जेल में बलजीत यादव के पास मोबाइल मिलने को लेकर जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

 

जानकारी के अनुसार बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के खिलाफ जेल में मोबाइल मिलने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी विष्णु की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है।
जेल प्रशासन की ओर से लगातार जयपुर सेंट्रल जेल में सघन तलाशी ली जा रही है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जेल के वार्ड नंबर-5 में सर्च ऑपरेशन किया गया। तलाशी के दौरान वार्ड में बंद विचाराधीन बंदी बलजीत यादव के पास कैचोडा कंपनी का मोबाइल मिला।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!