राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश की अनेक निकायों में आज शहर की सरकार के लिए वोटिंग हुई। प्रथम चरण के मतदान के बाद प्रशासन दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में जुट गया है। बीकानेर संभाग में मतदान को लेकर खासा जोश और उत्साह देखा गया। इसी बीच भावुक दृश्य भी देखने को मिले। ऐसी ही खबर चुरू से सामने आयी है। जहां पर वार्ड नंबर 52 में निकाय चुनावों के दोरान भावुक कर दिया।
85 साल के मोहनलाल रेगर बुधवार सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए, लेकिन वोट डालने के करीब 10 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई। मोहनलाल व्हीलचेयर पर अपने परिजन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, मोहनलाल सुबह करीब 9 बजे वार्ड-52 के मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। परिजनों की मदद से उन्होंने वोट डाला। मतदान के बाद परिजन उन्हें व्हीलचेयर से घर ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।




