राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक मौतों के चलते तनाव में रह रहे व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर फांटे के पास बीकानेर में 9 सितंबर की सुबह 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई मुलचंद ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई विजयपाल भंाभु जो कि एलन मेें पढ़ाता था। परिवार में माँ, भाई, चाची, पिता की मौत के चलते उसका भाई तनाव में था और इसी के चलते उसके भाई ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!