राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के ग्रामीण अंचल क्षेत्र में कल निकाय चुनावों के दूसरे चरण में मतदान होना हे। छह पालिकाओं में कल सुबह 7 बजे से चुनाव होगा। जिसको लेकर राजनीतिक दलों, जिला प्रशासन द्वारा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी, एनएसयूआई के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा सहित अनेक नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने देशनोक चुनावों को लेकर यह मुलाकात की।

 

पूर्व मंत्री भंवर ङ्क्षसह भाटी, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि देशनोक नगर पालिका के वार्डो में कल मतदान होना है। ऐसे में प्रशासन निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न करवाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से देशनोक में बाहरी व्यक्ति घूम रहे है जो कि क्षेत्र के नहीं है और चुनावों पर विपरीत अर डाल रहे है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस भी सता के साथ मिलकर कार्य कर रही है। बीते दिनों देशनोक में पकड़ी गई अवैध शराब की कार्रवाई भी पुलिस की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!