राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनावों के समाप्त होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस से इस बार कई पदाधिकारी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी हो गए थे। कई वार्डो के पूर्व पार्षदों की टिकट कटने पर उन्होने निर्दलीय ही ताल ठोक दी थी। ऐेसे में कई वार्डो में ये निर्दलीय अपनी ही पार्टियों के लिए मुसीबत बनते हुए दिखाई दे रहे हैे।

 

भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनो ही दल फिलहााल कार्रवाई के मूड में नहीं दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि रिजल्ट के बाद नोटिस या कार्रवाई हो सकती है। संभवत रिपोर्ट दी जा रही है कि कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत सकते है। ऐसे में दोनेा ही दल एकबार कार्रवाई की बजाय वेट एंड वॉच की स्थिति में दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि जीतने वाले प्रत्याशियों पर कार्रवाई नहीं होगी और हारने वालों पर गाज गिर सकती है ।

 

कांग्रेस की और से रमजान कच्छावा, आनंद जोशी, शिवशंकर बिस्सा, प्रफुल्ल हाटीला, वसीम खिलजी, शहाबुद्दीन, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव रह चुके सलीम मांगलिया, सचिव मुजीब खिलजी वार्ड संख्या 25 से, प्रदेश महिला सचिव आशा देवी स्वामी भी पार्टी से निर्दलीय उम्मीदवार है। वहीं भाजपा की और से भी कई निर्दलीय मैदान में है। जिनमें प्रतीक स्वामी, दीपक गहलोत, विजय लक्ष्मी पारीक, निशा अनादि पारीक, भगवती प्रसाद गौड़, प्रमोद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल है। जो कि चिंता बढ़ा रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!