राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों निकाय चुनावों के साथ रामदेवरा जाने वाले यात्रियों भी लगातार बाबा की और बढ़ रहे है। हालांकि फिलहाल बीकानेर के लोगों की रवानगी शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा है कि कल होने वाले चुनावों के बाद बड़ी संख्या में लोग रवाना होंगे। इसी बीच रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के साथ हादसे की खबरें भी आ रही है। छतरगढ़ पुलिस थााना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सतासर गांव के पास बाबा रामदेवरा की और जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते टैक्सी में सवार एक पुरूष और महिला घायल हो गए। दोनो पति-पत्नी बताएं जा रहे हैं। वहीं अनूपगढ़ से रामदेवरा के लिए निकले एक पैदल यात्री की अत्यधिक भांग के सेवन के चलते तबीयत बिबगड़ी गयी। जिसके चलते उसे दौरा पड़ गया और अस्पताल ले जाया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!