राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। इन दिनों बीकानेर में बाबा रामदेव जी जाने वाले यात्रियों की लंबी क़तार देखी जा रही है। इसी बीच छतरगढ़ क्षेत्र में बाबा रामदेवरा मेले को लेकर बड़ी संख्या में जातरुओं के पैदल एवं वाहनों से आवागमन के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाबा रामदेवरा जा रहे जातरुओं के साथ चल रही डीजे साउंड की पिकअप गाड़ी छतरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में डीजे साउंड का सामान लगा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए चालक को बाहर निकाला। बाद में बायोमास प्लांट की क्रेन की मदद से पलटी हुई डीजे पिकअप को खड़ा करवाया गया।

बाबा रामदेवरा मेले को देखते हुए छतरगढ़ पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे संख्या 911 पर लगातार गश्त की जा रही है। छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का ध्यान भटक जाने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, जातरुओं और मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!