राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीला स्प्रे चढ़ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के रोही नथवाना में 8 सितंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई तोलूराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रतनाराम जो कि खेत में मोठ की फसल का बिजान कर रहा था। इस दौरान स्प्रे करते समय जहरीला स्प्रे उसके शरीर में चला गया। जहरीला स्प्रे जाने के चलते उसका भाई बेहोश होकर गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE