राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को भयाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी। घटना कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात 1 बजे के आसपास की है। जहां पर तेज रफ्तार कू्रजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कू्रजर सवार एक परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। वहीं ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात 1 बजे हुआ।
शव और घायल गाड़ी में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया। एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार कू्रजर में सवार सभी लोग धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे। कू्रजर में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। परिवार के कुल 36 लोग तीन अलग-अलग गाडिय़ों में मंगलवार को धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। हादसे में गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।


