राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कंपनियों को जमकर अपने अंदाज में फटकार लगायी। पीएम ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत किया और 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई टैक्स फ्री कर दी। लेकिन, क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई?
उन्होंने कहा कि कंपनियों का रवैया ऐसा है कि ‘मोदी जी, आप करिए, हम तो सिर्फ देखते रहेंगे। क्या ऐसे ही काम चलता रहेगा?

पीएम ने कहा, आप कस्टमर्स से कहते हैं, अरे लीजिए एक्सपोर्ट क्वालिटी है। आप देश के लोगों को क्या समझते हो भाई? क्या वो अच्छी क्वालिटी का हकदार नहीं है क्या?
आज भी आपको ग्राहक को कहना पड़ता है कि एक्सपोर्ट क्वालिटी है। उसको भी लगता है, उन लोगों के लिए होगी तो अच्छी होगी। इस सोच को बदलना होगा। मेरे देशवासी क्वालिटी के हकदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे 140 करोड़ भारतीयों को हल्के में न लें। उन्हें अपना पक्का ग्राहक न मानें। उन्होंने कहा कि कंपनियां यह सोचने के बजाय कि वे उत्पाद बनाएंगी, उसे भारतीय बाजार में खरीदार मिल ही जाएंगे।

 

कंपनियां ये सोचें कि उनके प्रोडक्ट की गुणवत्ता क्या है और ये प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं, या नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें 100 साल का इंतजार करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि अगले 10 साल में देश के विकास के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। मोदी ने कहा कि कारोबारी बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुधारों से जुड़े सुझाव दें। सरकार उनके साथ खड़ी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!