राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने चुनाव में प्रचार कर रहे गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। पुलिस टीम ने एक पुराने मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी शिवङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है। रोहित गोदारा के सहयोगी शिवराज को झुझुनूं के मंडावा से डिटेन किया गया।
जहां पर शिवराज चुनाव का प्रचार कर रहा था। वर्ष 2025 के मामले में पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। सिओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि शिवराज सिंह पर पूर्व में चार मुकदमें दर्ज है जो कि फिरौती, आम्र्स एक्ट से जुड़े है। पुलिस के अनुसार शिवराज सिंह चुनावी प्रचार में जुटा हुआ था। जहां से उसे डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिवराज के निजी रिश्तेदार चुनावी मैदान में था। फिलहाल पुलिस शिवराज सिंह ने पुछतााछ में जुटी है।


